उज्जैन। न्यू नवरंग डांडिया में निनाद नृत्य कला अकादमीका छतरी नृत्य मनोहारी रहा। आदिवासी लोक गीतों पर गरबा प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। संस्था के अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि अतिथि कलावती यादव एवं डॉ. आकांक्षा यादव मौजूद थे। राज सोलंकी एवं साक्षी शर्मा को बेस्ट कपल, सफलता वर्मा को बेस्ट गरबा ड्रेस, काजल अखंड को बेस्ट गरबा गर्ल का पुरस्कार दिया गया। सूत्रधार स्वामी मुस्कुराके थे। उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, नरेश शर्मा, अभय यादव, योगेश ठाकुर आदि द्वारा संपूर्ण व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं।