उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 को शीघ्र चालू किया जाए। इस गेट के बंद रहने के कारण रोज दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। महाकालेश्वर शयन आरती भक्त मंडल परिवार के प्रमुख महेंद्र कटियार ने बताया कि वर्तमान में गेट के अंदर निर्माण चल रहा है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। इस संबंध में दो बार ज्ञापन प्रबंध समिति को दिया जा चुका है। शैलेंद्र दुबे, खेम सिंह तोमर, महेश राठौर, शैलेंद्र सिंह परिहार, गोपाल शर्मा, दुर्गा यादव, सपना सेन आदि ज्ञापन देते समय मौजूद थे। अधिक भीड़ होने के कारण प्रतिदिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को काफी घूम कर जाना पड़ रहा है।
