उज्जैन। दादा साहब फालके अवार्ड हीमेन धर्मेंद्र को नहीं मिलने से उनके चाहनेवाले आहत हैं। उज्जैन के मनोहर रांगी ने कहा चयन समिति के फैसले से आहत हैं। रांगी का कहना है कि जो पुरस्कार धर्मेन्द्र को 20-25 साल पहले मिल जाना चाहिए था, वह आज तक नहीं दिया गया। बीकानेर के दर्शनसिंह प्रीतम, जोधपुर के धर्मेंद्रसिंह सिसौदिया, भोपाल के कैलाश रायकवार, पानीपत के सुदीप, भीलवाड़ा के अंगद टेलर, दिल्ली के मुशीर पठान, प्रवीण कुमार, कनाडा की प्रियंका रेना, कानू काटिया, अंजुल शिरोही, प्रगटसिंह, योगेश कुमार, नहर सिंह, महेश मालवीय, अनिल माने, शानू, राजू सेठी, हिसार के सुनील बुरा, जयपुर के सुरेश मीणा आदि देओल फेन्स ने अफसोस जाहिर किया है।
