उज्जैन। वार्ड 43 में रहवासियों की मांग एवं सुविधा के लिए निगम अध्यक्ष मद 25 लाख रु. से सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण, नाली निर्माण, बैक लैन गलियों का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने एमआईसी सदस्य जितेंद्र कुवाल, जोन अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालवीय, भाजपा महामंत्री संजय अग्रवाल, मुकेश यादव एवं क्षेत्रीय पार्षद सुरभि सुनील चावंड की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि वार्ड 43 में वल्लभनगर क्षेत्र में 10.54 लाख रुपए की लागत से सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण, अरिहंत धाम में 6.32 लाख से नाली निर्माण व वाल्मीकि नगर क्षेत्र में 8.53 लाख रुपए की लागत से विभिन्न बैकलैन गलियों का सौंदर्यीकरण होगा। भूमि पूजन को संबोधित करते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि वार्डो में रहवासियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विकास एवं निर्माण कार्य किए जाएंगे। इस दौरान रवि सोलंकी, आनंद खींची, उमेश सेंगर, श्री बालकृष्ण पटेल, यशवंत पटेल, जोनल अधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव एवं रहवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *