उज्जैन। सप्त सुर की शाम मस्तानी आज होगी। 22 सितंबर को शाम 7 बजे से कालिदास अकादमी संकुल हाल में यह शाम होगी। राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन पर फिल्माए सुपरहिट गीत गाए जाएंगे। संयोजक डॉ. पिंकेश डफरिया एवं राजेंद्र पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमल सोनी, रीता चर्तुवेदी, अनुपसिंह बोरलिया है। मंच संयोजक जयेश भावसार होंगे। मंच संचालन वर्षा कमलाकर करेगी। रवि आयाचित, राजेश सोनी, डॉ. बृजेश पंवार, सुनील मिमरोट, चन्द्रशेखर पाटीदार, हिरदेश आचार्य, अशोक शर्मा, सुनील आचार्य, कोमल प्रजापति, शेफाली चर्तुवेदी, इंद्राणी जेन, यशोदा द्रोणावत, डॉ. किर्ती देशपाण्डे, रेखा नागदेव गीतों की प्रस्तुति देंगे।
