उज्जैन। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में 22 सितंबर को पूरे प्रदेश में 15 लाख से अधिक असाक्षर अपने आप को साक्षर बनाने के लिए परीक्षाएं देंगे। अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक और क़दम आगे बढ़ाएंगे। उज्जैन के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में यह परीक्षा होगी। रोटरी क्लब अध्यक्ष ईश्वर दुबे एवं को चेयरमेन लिटरेसी रवि लंगर ने बताया कि यूनेस्को ने 2030 तक पूरे विश्व को साक्षर बनाने का लक्ष्य है। मध्य प्रदेश पिछले 4 साल से पूरे राष्ट्र में असाक्षरों को साक्षर कर रहा है।
