उज्जैनर। खरीफ उपार्जन में समर्थन मूल्य पर उपार्जन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं
उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने निर्देशित किया है कि समितियां एवं कृषि उपज मंडी समितियों के नाप-तौल यंत्रों का सत्यापन कराया जाए। जिले में उत्पादन कार्य में संलग्न शासकीय, निजी अथवा संयुक्त भागीदारी के भंडार गृहों के धर्म कांटा की भी जांच और सत्यापन करें।
