उज्जैन। कमरी मार्ग स्थित हज़रतकरीमउद्दीन चिश्ती समरकंदी उर्फ हज़रत अरज़ानी शाह दुल्हा का 785 वां उर्स हुआ। इस मौके पर सदर शब्बीर भाई एवं सेक्रेटरी जुबेर खान ने बताया कि उर्स के मौके पर जुलूस निकाला निकील गया। मुख्य अतिथि डॉ. सनवर पटेल, ज़ाकिर हुसैन चिश्ती गबु बाबा, डॉ. शाहिद कुरेशी एवं पार्षद मुजीब भाई सुपारी वाले थे। इस दौरान कमेटी ने दरगाह पर चादर पेश की। रात को दरगाह पर कव्वाली एवं लंगरहुआ। इस मौके पर रिजवान भाई, गुड्डू भाई, अल्ताफ भाई, नदीम भाई, बल्लू बाबा आदि उपस्थित थे।
