उज्जैन। 14 से 18 अक्टूबर तक महापौर मुकेश टटवाल के नेतृत्व में उज्जैन में बाबा रामदेव की कथा होगी। इसकी बैठक का हुई, जिसमें भाजपा व कांग्रेस के नेताओं के साथ सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। महापौर ने बताया कि कथा में बाबा रामदेवजी के चरित्र परर स्वामी मूल योगीजी प्रकाश डालेंगे। प्रसिध्द गायिका साध्वी शशि गौतम भी भजनों की प्रस्तुति देंगी। पूर्व मंत्री पारसचंद जैन, राजेंद्र भारती, अशोक प्रजापत, मीना जोनवाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, मनोहर बैरागी, अनंत नारायण मीणा, रवि राय आदि ने संबोधित किया। बैठक में विचार आया कि कथा के पहले चल समारोह तथा पूर्णाहुति पर भंडारा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *