उज्जैन। महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई सब जूनियर जंप रोप नेशनल प्रतियोगिता में उज्जैन के खिलाड़ियों ने 8 गोल्ड और 6 सिल्वर मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कोच मुकुंद झाला ने बताया कि प्रतियोगिता में मप्र के 36 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उज्जैन के 16 खिलाड़ी प्रतिभागी बने। पार्थ डाबी ने 2 गोल्ड, अवक्षत जैन 2 गोल्ड, जयसिंह भाटी 1 गोल्ड, अभिषेक परमार 1 गोल्ड, कनिष्क राव काल, अंशुल आंजना ने 1 सिल्वर मेडल, श्रेयांशु प्रजापति 1 सिल्वर मेडल, चंदन चौधरी 1 सिल्वर मेडल, अनिष पटेल 1 सितंबर, हर्ष कुमावत 1 सिल्वर, देवमित पंवार 1 गोल्ड, अंश जोशी 1 गोल्ड, हेमंत पाटीदार 1 सिल्वर मेडल प्राप्त किया। डेमो कप में मप्र दूसरे स्थान और ओवर ऑल चैंपियनशिप में भी दूसरे स्थान पर रहा।
