उज्जैन। नगर निगम के सफाई मित्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सफाई मित्र सम्मेलन में सम्मानित होंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश अनुसार सौंदर्यकरण,साज सज्जा के काम पूर्णता की ओर है।डिवाईडरो पर रंग रोगन, गमलों पर चित्रकारी, मार्ग पर डामरीकरण एवं पेंचवर्क व स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। निगम अमला भी शहर में होने वाले इस क्षण को लेकर शहर को सजाने संवारने में एकजुट होकर लगा हुआ हैं।