उज्जैन। अशोक विहार स्थित गजानन महाराज मंदिर में भागवत धर्म सेवा न्यास ने गजानन महाराज शेगांव का 137वां समाधि दिनोत्सव मनाया। समिति के संजय देवधर ने बताया कि सुबह श्री की महाआरती हुई। उसके बाद सभी धर्म प्रेमी जनता के लिए भंडारा हुआ। शाम को मुंबई के कलाकार पं. मंदार वालुंसकर का शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय गायन हुआ। इस अवसर पर मंजीरे पर विश्वास चंडोलिकर, तबले पर निशांत शर्मा, हरमोनियम दीपक खसरावल ने साथ दिया। समिति के अध्यक्ष मुकुंद गोखले और सचिव हर्षवर्धन गोरे ने बताया कि मंदिर समिति ने समय समय पर धार्मिक कार्यक्रम किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *