उज्जैन। विकलांग ई-रिक्शा चालक (समर्थ सशक्त विकलांग संस्था के सदस्य) ने पर्स लौटा दिया।। संस्था के आनंद पुरोहित एवं दीपक राजवानी ने बताया कि अब्दालपुरा निवासी एक परिवार के रिश्तेदार मंदसौर जाने के लिए अब्दालपुरा से रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुए। जल्दबाजी में वे अपना पर्स ई रिक्शा में ही भूल गए। स्टेशन से उन्होंने अब्दालपुरा में निवासरत रिश्तेदारों को बताया। सभी परेशान हो रहे थे। उनकी मदद के लिए रिश्तेदार स्टेशन के लिए जा ही रहे थे। इतने में इकबाल भाई जिनके ई रिक्शा में परिवार के लोग बैठ कर गए थे, वो घर आकर रुके और बहुत ही विनम्रता के साथ पर्स लौटाया। परिजनों ने शहर के ऑटो और ई रिक्शा वाले भाईयों पर गर्व महसूस प्रकट करते हुए कहा कि इस कल युग में भी ईमानदार लोग है जो इंसानियत का परिचय देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *