उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की महिला परिषद ने पुलिस कंट्रोल रूम पर रक्षाबंधन मनाया। जिला अध्यक्ष मुकेश पाटीदार ने बताया कि ओजस्विनी अध्यक्ष पुजा चौहान, समस्त महिला, ओजस्विनी संगठन ने एसपी प्रदीप शर्मा को राखी बांधी। इस मौके पर अंजू यादव, ज्योति खरे, डॉ मंजू यादव, धनवंती सांखला, स्वाति चौहान उपस्थित थी।
