उज्जैन। मक्सी रोड बायपास पर रणकेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों ने ओम नमः शिवाय जप किए। शाम को राय समाज धर्मशाला में जप किए गए। हरिसिंह यादव एवं रवि राय के अनुसार ओम नमः शिवाय जप समिति के संदीप भाटी, रणकेश्वर धाम मंदिर पुजारी सहित क्षेत्र वासियों ने जप किए। राय समाज धर्मशाला में रमेश राय, महेश-तिलक, रवि राय सहित समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में जप किए। हरिसिंह यादव एवं रवि राय सहित समिति के सभी सदस्यों ने नगर के नागरिकों से अनुरोध किया कि वह भी जप करें।
