उज्जैन। सरस्वती विद्या मंदिर संस्कार भवन एवं सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में पौधों की कुमकुम तिलक से पूजा कर रोपण किया गया। पौधारोपण पर चर्चा की गई। यह संकल्प लिया कि हम हमारे द्वारा लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल स्वयं और विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक दिन मिलकर करेंगे। सरस्वती शिशु मंदिर समिति में अमय आप्टे, पार्षद प्रतिनिधि विकास मालवीय, विभाग समंवयक महेंद्र भगत, अनुराग जैन, अभिलाष जैन, कल्पना शर्मा, भूषण नाइक, अमिता शर्मा तथा समस्त आचार्य दीदी भैया बहन आदि ने पौधारोपण किया।
