उज्जैन। बीएमडी – बोन मिनिरल डेंसिटी जांच आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगेगा। ओस्टियोपोरोसिस होने के कारण हडि्डयों के शीघ्र टूटने का भय रहता है। इन्हें मजबूत बनाने के लिए अश्वगंधा, शिलाजीत एवं गुग्गुल आदि बहुमूल्य जड़ी बूटियों से निर्मित ओषधियां गुरुद्वारा फ्रीगंज में 10 अगस्त शनिवार को सुबह 10 से दोप 2 बजे तक ींटेगी। गुरु नानक स्वास्थ्य सेवा के इस शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की जांच तथा गठिया जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका एवं अन्य रोगों की आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा भी की जाएगी। शिविर में डॉ राम अरोरा, डॉ देवेंद्र त्यागी एवं डॉ योगेंद्र तिवारी आदि चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
