उज्जैन। लायंस क्लब क्षिप्रा में डिस्ट्रिक्ट गर्वनर मनीष शाह की सहपत्नी यात्रा हुई। उनके साथ शरद द्विवेदी और अशोक तोषनीवाल भी आए। डिस्ट्रिक गवर्नर मनीष शाह ने सदस्यता वृद्धि का संकल्प लिया। स्वागत भाषण संदीप पांडे ने दिया। डिस्ट्रिक गवर्नर मनीष शाह का परिचय छाया लोखंडे ने दिया। अश्विन चोपड़ा को श्रमजीवी पत्रकार संघ का महासचिव नियुक्त किए जाने पर पिन से सम्मानित किया। अशोक सोलंकी, दिनेश गुप्ता, संजय सिद्धा, विनीत लोखंडे, बालकृष्ण मजावदिया आदि क्लब सदस्य उपस्थित थे।
