उज्जैन। नार्मदीय ब्राह्मण समाज का वार्षिकोत्सव एवं अलंकरण समारोह हुआ। नर्मदा जयंती महोत्सव में नार्मदीय ब्राह्मण समाज का यह समारोह हुआ। मुख्य अतिथि छाया जोशी थी। अध्यक्षता दिनेश बिल्लौरे ने की। समाज के बच्चों शिवाजती शर्मा, शांभवी उपाध्याय, राधत चांद्रायण, शगुन ओशी ने नर्मदाष्टक की प्रस्तुती दी। स्वागत गीत मीनाक्षी पारे, सारिका शर्मा, रश्मि बवै एवं संजना पाराशर ने गाया। समाज अध्यक्ष मनोज शर्मा, महिला अध्यक्ष वंदना दीपक शक्करगाये एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण मनोज शर्मा ने दिया। मुख्य अतिथि छाया ओशी ने सर्व ब्राह्मण समाज की एकता को आज की महती आवश्यकता निरूपित किया। विशेष अतिथि श्री महेश बड़ोले ने उज्जैन इकाई की एकता एवं समाज हित में किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा करते हुए नवाचारों का गुजरात इकाई में भी क्रियान्वयन करने की बात कही। अध्यक्षीय उद्बोधन में दिनेश बित्लौरे ने अपनी मातृभूमि एवं समाज से अमेरिका में निवासरत होने के के बावजूद भी विशेष लगाव रहने को रेखांकित किया। संचालन लोकेंद्र शास्त्री एवं स्मृति भारद्वाज ने किया। आभार देवेंद्र शर्मा एवं तरुण उपाध्याय ने माना।
