उज्जैन। मेला ग्राउंड पर एक दिवसी प्लास्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट का कुरेशी समाज नौजवान कमेटी ने किया। प्लास्टिक टूर्नामेंट में खेलने के लिए 8 टीमों ने भाग लिया। प्लास्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच ताहिर इलेवन एवं शोएब क्लब के बीच हुआ। ताहिर इलेवन ने फाइनल मैच जीता। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि डॉ सनवर पटेल एवं अभय विश्वकर्मा थे। मुख्य अतिथियों का कमेटी ने स्वागत किया।
