उज्जैन। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर रविदास सेवक संघ 12 फरवरी को चल समारोह निकालेगा। सचिव राकेश सूर्यवंशी ने बताया कि 12 फरवरी बुधवार माघ पूर्णिमा को संत शिरोमणि रविदास जयंती है। रविदास सेवक संघ द्वारा अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी खलीफा के नेतृत्व में चल समारोह निकाला जाएगा। चामुंडा माता चौराहा पशुपतिनाथ मंदिर से सुबह 11बजे यह शुरु होगा। यह चल समारोह प्रेम छाया परिसर पहुंचेगा। इसमें समाज की महिलाएं कलश लेकर भाग लेगी। डंडा पार्टी, अखाड़ा, रविदास जी की झांकियां निकाली जाएगी। प्रेम छाया परिसर में वरिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान एवं प्रतिभावान बालक बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मंच पर नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
