उज्जैन। मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार पंचायत न्यास ने समाज अध्यक्ष अरविंद वर्मा के नेतृत्व में कंट्रोल रूम पर एसपी के नाम ज्ञापन डीएसपी को दिया। वर्मा ने डीएसपीपी यादव से चर्चा में बताया कि समाज के कैलाश सोनी सुनालिया, आकाश मायछ सोनी व इनकी पत्नियों ने समाजजनों को परेशान किया है। इनके द्वारा कुछ समाजजनों की झूठी शिकायत थानों में की जा रही है। श्री यादव ने तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार भवण, सचिव आनंदीलाल कुलथिया, कोषाध्यक्ष मोहनलाल सरड़ीवाल, सहसचिव देवेंद्र रुगरेचा, प्रहलाद सोलीवाल आदि समाज जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *