उज्जैन। राजस्थान सरकार ने पुजारियों का मानदेय 5 हजार से बढ़ाकर 7500 रु. प्रति माह और भगवान की सेवा पूजा, भोग प्रसाद, उत्सव, पोषाक, पूजापाठ की राशि 1500 से बढ़ाकर 3 हजार रु. प्रतिमाह देने का निर्णय किया हैं। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने इसका स्वागत करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की किराजस्थान सरकार की तरह पुजारियों के हित में निर्णय लें। पुजारियों का मानदेय 10 हजार रु. प्रतिमाह और भगवान की सेवा पूजा, भोग प्रसाद, उत्सव के लिए 3 हजार रु. प्रतिमाह दिया जाए। पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रूपेश मेहता ने बताया कि महासंघ के राजस्थान पुजारी सेवक संघ ने सरकार से पुजारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया हैं उसी क्रम में संघ की एक महत्वपूर्ण मांग है। राजस्थान सरकार ने इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार किया हैं। महासंघ देश में पुजारियों के हितों की रक्षा ओर सहयोग करने वाली अग्रणी संस्था हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *