उज्जैन। 9 फ़रवरी रविवार को सुबह 7ः30 से 8ः30 बजे तक खंडेलवाल भवन में खंडेलवाल वैश्य पंचायत योग शिविर करेगी। जिसमें टॉक्सीन मुक्त शरीर के लिए योग कराए जाएंगे। योग गुरु पंकज शर्मा के निर्देशन में स्ट्रेचिंग- व्यायाम, उसके बाद योगासन फिर प्राणायाम एवं ध्यान का प्रशिक्षण देंगे। पंचायत अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल, सचिव अनिल सामरिया, कोषाध्यक्ष गुलशन नाटानी, उपाध्यक्ष राजेंद्र झालानी, सहसचिव मनीष खंडेलवाल, उत्सव प्रभारी देवेंद्र खंडेलवाल आदि ने सभी से सम्मिलित होकर शिविर में स्वास्थ लाभ लेने की अपील की।
