उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल ने शुक्रवार को वार्ड 11 एवं 12 का भ्रमण किया। वार्ड 11 में महापौर को रहवासियों ने रोड़ पर गड्ढ़े की समस्या बताई। महिलाओं ने पेयजल के लिए क्षेत्र में बोरिंग कराने का निवेदन किया। सफाई व्यवस्था, नाली निकासी, प्रकाश इत्यादि की समस्याएं बताई। महापौर ने वार्ड 12 का भ्रमण करते हुए नागरिकों से समस्याएं जानी। निरीक्षण के दौरान वार्ड 12 के क्षेत्रीय पार्षद छोटेलाल मंडलोई, एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, सत्यनारायण चौहान, कैलाश प्रजापत, प्रकाश शर्मा, रजत मेहता, उपायुक्त मनोज मौर्य, जोनल अधिकारी, कार्यपालन यंत्री उपस्थित थे।
