उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल ने मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्रीय कार्यालय ज्योति नगर पर मुख्य अभियंता बीएल चौहान के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर में सिंहस्थ के लिए विभिन्न मार्गाे का चौड़ीकरण प्रस्तावित किया है। निगम चौड़ीकरण के काम शुरु करेगा। महापौर मुकेश टटवाल ने कहा जिन क्षेत्रों में चौड़ीकरण होगा उसी क्षेत्र की बिजली को बंद करें। निगम एवं बिजली विभाग में तालमेल हो। वार्डों में लाइट ठीक करें। खुले ट्रांसफर एवं डीपी पर जाली लगवाई जाए।
नागरिकों को बिजली के अधिक बिल आ रहे हैं जिनकी जांच हो। जिन लोगों द्वारा बकाया बिल जमा नहीं किया जा रहा है उन्हें दूरभाष पर सूचना देंं। बैठक में एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, रजत मेहता, कैलाष प्रजापत, दुर्गा चौधरी, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, प्रकाश विभाग के प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह जादौन, उप यंत्री आनंद भंडारी, बिजली विभाग से अधीक्षण यंत्री पीएस चौहान, कार्यपालन यंत्री सतीष कुमरावत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *