उज्जैन। वरूणदेव अखंड ज्योति मंदिर में 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ। गणपतिजी, शिव-पार्वती, झूलेलाल, लक्ष्मी नारायण और हिंगलाज माता की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी के अनुसार अध्यक्ष मोहन वासवानी के मार्गदर्शन में महोत्सव में आचार्य पं. पवन शास्त्री, पं. राम गुरु के आचार्यत्व में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूजन सुबह 8 बजे बाद शुरु हुआ। इसके बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12.19 से 1.04 बजे तक हुई। इसके बाद पूर्णाहुति महाआरती हुई।शाम को बहराणा के बाद महाप्रसादी हुई। गीता कॉलोनी में झूलेलाल मंदिर नवनिर्माण के इंजीनियर पवन खुबानी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *