उज्जैन। अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की द्वितीय प्रांतीय बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश से डेढ़ सौ से अधिक सक्रिय महिलाएं शामिल हुई। प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी ने बैठक का नाम धरोहर रखा। बागड़ी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य समाज से महिलाओं के अनुभवों का आदान-प्रदान कर सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने बताया प्रदेश में पर्यावरण, बाल विकास, स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण में महिलाएं अनेक कार्य कर रही है। प्रांतीय सचिव रुचिका खंडेलवाल ने 1 साल के कार्यों का उल्लेख किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष संध्या सारडा ने कोष बढ़ाने पर विचार रखें। बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इंदु सोमानी और निवृत्तमान अध्यक्ष माया सिंहल उपस्थित थी। आभार माधुरी सोलंकी और पूजा बंसल ने माना।
