उज्जैन। मुख्यमंत्री हमारे शहर के होने के बावजूद हमें हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। नगर निगम के अधिकारीगण कर्मचारियों के कार्यों को करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यह बात निगम मुख्यालय पर आयोजित गेट मीटिंग में भामसं से संबद्ध सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के संरक्षक रामचंद्र कोरट ने कही। उन्होंने कहा कि आयुक्त से बैठक में निर्णय होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के काम नहीं किए जा रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडीकल अलाउंस दिया जाए। स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र रघुवंशी ने कहा कि अधिकारी बैठकों में सहमति बना देते हैं और फिर उन मांगों का निराकरण नहीं करते।सफाई कामगार संघ अध्यक्ष चंदगीराम टांकले ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को उनके काम कराने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर अजय प्रकाश मेहता, मनसुख मेहरवाल, अल्काब भाई, स्वास्थ्य निरीक्षक गय्यूर भाई, मुकेश भाटी, अब्दुल हमीद दरोगा, शैलेष नागर, राजेन्द्र देवधरे, मुकेश कल्याणे, सुनील भैरवे, मनसुख चौहान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *