उज्जैन। कला समीक्षक डा.विष्णु, भटनागर के 19वें स्मृति दिवस पर 6 से 9 फरवरी तक कलाकार सम्मान एवं प्रदर्शनी होगी। इस अवसर पर जयेश त्रिवेदी का सम्मान एवं चित्र प्रदर्शनी तथा डा.विष्णुभटनागर के चित्रों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्य अतिथि डा.गोविंद गंधे होंगे। अध्यक्षता आचार्य शैलेंद्र पाराशर करेंगे। प्रदर्शनी 6 फरवरी से शाम 5 बजे से फनकार क्लब, राजस्व कॉलोनी में होगी।
