उज्जैन। निर्झरणी महोत्सव में उज्जैन के कलाकारों ने पहली प्रस्तुति दी। नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन के बाद ओम अनिका सामाजिक सांस्कृतिक संस्थान ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुत की। कलाकारों ने नर्मदा अष्टकम, वंदना, स्तुति आदि की प्रस्तुति दी। कशिश सीतलानी ने बताया कि हमने नर्मदा की कथा के साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया।
