उज्जैन। वसंत पर्व पर जीवाजीराव पुस्तकालय भवन परिसर में युवा प्रतिभाओं द्वारा नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी गई। युवा गायिका कल्याणी सुगंधी ने गायन में राग देसकार प्रस्तुत किया। कथक नृत्य की प्रस्तुति उर्वशी कुशवाह ने दी। दीप दीपन प्रो अर्पण भारद्वाज ने किया। कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके मिश्रा, प्रो दीनदयाल बेदिया आदि उपस्थित थे। संयोजन डॉ विश्वजीतसिंह परमार ने किया।
