उज्जैन। कानीपुरा की वैश्य टेकरी पर बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क एवं भारत मुक्ति महिला मोर्चा ने विश्व शांति महास्तूप महोत्सव मनाया। भारत मुक्ति महिला मोर्चा की गंगा मालवीय ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के लोग मौजूद थे। गंगा मालवीय को भारत मुक्ति महिला मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी ने संगठन को पांच हजार रुपए सहयोग राशि दी। भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नायक वामन मेश्राम ने जेल भरो आंदोलन 9 अप्रैल को 625 जिलों में एक साथ करने को कहा। अतिथि हीरालाल ऐरावल एवं विशेष अतिथि शोभा अंबेडकर उपस्थित थी। अध्यक्षता देवेश मालवीय ने की।
