उज्जैन। संविधान ने हम सबको अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समानता का अधिकार दिया है। यदि हम संघर्ष करते रहे तो संविधान भी जीवित रहेगा। आज हमारे सामने चुनौतियां गम्भीर हैं और हमारी रोजगार , नौकरियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती कृत्रिम बुद्धिमत्ता है।  यह विचार सेंट्रल जोन इंश्युरेंश एंपलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत केतकर ने क्षेत्रीय सम्मेलन में संविधान एक जीवित दस्तावेज है विषय पर परिचर्चा में व्यक्त किए I परिचर्चा को बैंक एसोसिएशन से यूएस छाबड़ा, अधिकारी संगठन से डॉ. हरीशकुमार सिंह, मनोज शर्मा , बीएल जैन, प्रशांत सोहले, दीपिका सक्सेना, संजय जैन, आशीष पगारेआदि ने भी संबोधित किया l क्षेत्रीय सम्मेलन में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की गई l स्वागत भाषण प्रकाश बांगर ने दिया। संचालन कुलदीप सिंह ने किया। आभार संजय खले ने माना l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *