उज्जैन। आर्य समाज मंदिर में बसंत पंचमी पर्व मनाया। आचार्य जीवन प्रकाश आर्य ने कहा बसंत पंचमी शिक्षा का साहित्य का शब्द शिल्प का प्रकृति का आनंद का सामूहिक पर्व है। बसंत पर्व ऋतुओं का राजा है। आचार्य पं. राजेंद्र व्यास ने कहा कि देश की तरुणाई ही देश का बसंत है। हम परिवार समाज और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लें। वेदमत्रों से देवयज्ञ किया। प्रधान सुरेश पाटीदार ने प्रयाग कुंभ के अनुभव साझा किए। राजेंद्र शर्मा, जितेश बत्रा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन संत मालाकार ने किया। आभार वेद प्रकाश आर्य ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *