उज्जैन। नव गठित दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े सोशल ग्रुप वर्धमान की पहली धार्मिक यात्रा के लिए 5 बसों और 10 कारों से तीर्थ बावन गजा की वन्दना करने 250 से अधिक यात्री गए हैं। यहां से कुंभकर्ण, मेघनाथ और इंद्र देव आदि करोड़ो मुनिराजों ने निर्वाण प्राप्त किया। इनमें विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा एवं समाज के सभी ट्रस्टी एवं वरिष्ठ जन शामिल हैं। वर्धमान के संरक्षक संजय रेखा पांड्या ने बताया कि इतने यात्री एक साथ तीर्थ वंदना के लिए ले जाने का सौभाग्य हमको प्राप्त हुआ। संघ पति पंकज नीतू जैन, सह संघपति नमन ऋषिका बिलाला,अविचल प्रीति कासलीवाल एवं मुख्य संयोजक मनोज रश्मि जैन हैं।