उज्जैन। मार्ग चौडीकरण के प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि सिंहस्थ को देखते हुए लगभग 35 मार्गो को चौड़ा करने के प्रस्ताव हैं। लगभग 10 मार्गो को चौड़ा करने का स्वीकृति दी गई। शहर विकास में मकान मरम्मत का भी पैसा नहीं दिया जा रहा है। जबकि पूर्व में जितने भी चोड़ीकरण के काम हुए हैं। वर्तमान में महाकाल क्षेत्र में जितने भी चौड़ीकरण के काम हुए हैं उन सभी को मुआवजा दिया गया है। भवन भी दिए गए हैं। राज्य शासन विकास के नाम पर करोड़ों रु. की राशि खर्च करने जा रहा है परंतु प्रभावित नागरिकों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा। विधायक, महापौर, भाजपा का निगम बोर्ड और मध्य प्रदेश शासन यह दे। नागरिकों से भी आग्रह है कि वह इस संबंध में कानूनी सहायता ले। मुकेश भाटी ने कहा कि जब 10 हजार करोड रुपए के बजट के इन प्रस्तौवों में नागरिकों को उनकी भूमि और भवन के नुकसान के लिए मुआवजा दें। भाटी ने कहा कि शहर कांग्रेस और उसके सभी पदाधिकारी शहर के प्रभावित व्यक्तियों के साथ हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार है।