उज्जैन। अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की दूसरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कोलकाता में हुई। बैठक में उज्जैन सहित 10 राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी ने आगामी कार्यों की रूपरेखा बताई। राष्ट्रीय सचिव निशा मोदी ने पिछले 1 साल में हुए सभी कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर सभी प्रदेशों की मिठाई की प्रदर्शनी लगाई गई। बैठक में मध्य प्रदेश की राष्ट्रीय अंचल प्रमुख सुमन मूंदड़ा, राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख इंदु गर्ग, अंशु गुप्ता, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आशा कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष माया सिंघल व प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी उपस्थित थेहे।