उज्जैन। जोन 2 गाड़ी अड्डा चौराहा से वीडी क्लॉथ मार्केट, केडी गेट से जूना सोमवारिया होते हुए बड़े पुल तक चौड़ीकरण में सेंट्रल मार्किंग हुई। जोन3 में गोपाल मंदिर, छत्रीचौक से कंठाल होते हुए कोयला फाटक एवं गधा पुलिया से रविशंकर नगर, जयसिंहपुरा होते हुए लालपुल तक सेंट्रल मार्किंग जोनल अधिकारी राजकुमार राठौर, दीपक शर्मा एवं नगर निगम टीम ने की। अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता एवं जोनल अधिकारी ने सेंट्रल मार्किंग के बाद मकानों पर लाल निशान लगाने जाने से पहले मार्ग का निरीक्षण किया। निगम के कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव ने बताया कि चौड़ीकरण मार्ग में मकानों पर लाल निशान लगाने का काम भी शीघ्र किया जाएगा।
