उज्जैन। कलावती यादव ने कहा है- शिविरों के माध्यम से सामाजिक सरोकार होना चाहिए। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में वार्ड 3 एवं 24 में शिविर लगाए।  वार्ड 3 के शिविर में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव उपस्थित थी। नागरिकों एवं हितग्राहियों को संबोधित करते हुए उन्होने शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा शिविर का अधिक से अधिक लाभ लें। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाह, एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, पार्षद पंकज चौधरी, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल,जोनल अधिकारी राजकुमार राठौर एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *