उज्जैन। शहर के नागरिकों को शुद्ध पेयजल सप्लाई के लिए महापौर ने गऊघाट पर फिल्टर प्लांट देखा। उन्होने कहा कि पीएचई विभाग का मूल काम है लोगों को शुद्ध पेयजल सप्लाई। महापौर मुकेश टटवाल ने गऊघाट स्थित पीएचई फिल्टर प्लांट के निरीक्षण करते हुए पीएचई अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की शुद्धता के लिए फिल्टर मीडिया बदला जाए। गऊघाट फिल्टर प्लांट पर फिल्टर मीडिया बदलने का कार्य किया जा रहा है जिससे शहर में शुद्ध पेयजल सप्लाई होगा।  महापौर ने कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान केमिस्ट हीरा सिंह मोरी ने पानी की शुद्धता की जांच कर कार्य की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *