उज्जैन। विहिंप की मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी का शक्ति संगम आज 29 दिसंबर को होगा। सुबह 10 बजे शौर्य यात्रा निकलेगी। साध्वी ऋतुंभरा संगम को संबोधित करेंगी। परिषद कार्यकर्ताओं ने मैदान तैयार किया है। प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने बताया कि रविवार को लगभग 25 हजार माताओं और बहनों का एकत्रिकरण सुबह 10 बजे त्रिवेणी संग्रहालय के पास होगा। यहां से शौर्य यात्रा निकलेगी। दर्शन परमार ने महानगर की समस्त माताओं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में संगम में उपस्थित होने का निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *