उज्जैन। भैरवगढ़ स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर 11 क्विंटल चुरमा व भजिए का प्रसाद बांटा। हनुमान अष्टमी उत्स में संतश्री अवधेश पुरी का शाल, श्रीफल भेंट कर व पुष्पमाला पहनाकर सम्मान निगम सभापति कलावती यादव, प्रदीप पांडे, माया राजेश त्रिवेदी, जगदीश पांचाल, विक्रमसिंह गोंदिया, मुकेश जोशी, भरत पोरवाल, अफसर पटेल, गब्बर भाटी ने किया। आभार पं.रामा गुरू ने माना। इस अवसर पर हाकमसिंह खलाना, राजकुमार मालवीय, मुन्ना पंवार, राज पटेल, ताराचंद आस्टोलिया, अजय पटेल, विशाल चतुर्वेदी, तुलसीराम मालवीय, ब्रजामेहन मालवीय आदि उपस्थित थे।
