उज्जैन। हरसिद्धि भक्त मंडल की कार्यकारिणी की बैठक हुई। शारदीय नवरात्रि महोत्सव, पौधारोपण, 50 वें वर्ष प्रवेश के अवसर पर भक्त मंडल के कार्यो की स्मारिका का विमोचन करने आदि पर चर्चा की गई। मंडल निरंतर प्रगति के पथ पर है। सभी कार्यक्रमों को साधारण सभा की बेठक में रखने का निर्णय भी लिया गया।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष राव जाधव  ने की। सचांलक शिव नारायण चौबे, राजेंद्र जोशी, ज्ञानेश्वर दुबे, जगदीश शर्मा, प्रवक्ता विरेंद्र शर्मा, अंजना रवि शुक्ला ने विचार रखें। कोषाध्यक्ष पवन नागर, विनय नामदेव, सत्यनारायण तोनगरिया, महेश सिह बेस, दशरथ गहलोत, कल्पना नायक, ज्योति ठाकुर आदि उपस्थित थे। सचांलन सचिव सुनील वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *