अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में नई नगर इकाई का गठन

उज्जैन। नीलकंठ फतेहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत की बैठक हुई।अध्यक्ष मुकेश पाटीदार एवं महामंत्री संजय यादव ने बताया कि बैठक में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद मालवा प्रांत संगठन महामंत्री संजय यादव, जिला अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मंत्री संतोष पाटीदार, राजू यादव उपस्थित थे। बजरंग दल के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया व संतो के आशीर्वाद से संगठन की स्थापना हुई। प्रत्येक कार्यकर्ता ने संकल्प लिया और फतेहाबाद आजाद नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ग्राम अध्यक्ष योगेश बोरासी महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष शुभम यादव, महामंत्री अमरदीप सांखला, उपाध्यक्ष गोकुल राठौर को नियुक्त किया गया। इस मौके पर गोलू पारसी, पवन बोरासी, बाबू बोरासी, रवि चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *