उज्जैन। निगम आयुक्त आशीष पाठक ने निगम कार्यालय छत्रपति शिवाजी भवन के समाग्रह में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। निगम आयुक्त ने मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। पीएम स्वनिधि व संबल योजना के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। नवीन नल कनेक्शन, भवन अनुज्ञा प्रकरण, हैंडपंप, नलकूप खनन व सुधार कार्य, ट्रेड लाइसेंस नामान्तरण के प्रकरण, दीनदयाल रसोई योजना, न्यायालय में लंबित अवमानना प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण, विभागीय जांच के लंबित प्रकरण, राजस्व वसूली, जल कर वसूली, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में रैन बसेरो का नियमित निरीक्षण करने एवं उनमे बिस्तर कंबल इत्यादि की आवश्यकता के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक मे देवास गेट बस स्टेंड स्थित रैन बसेरा अत्यंत जर्जर स्थिति में होने से रैन बसेरा को बंद करने के भी निर्देश दिये।

बैठक में अपर आयुक्त श्री संदीप शिवा, श्री दिनेश चौऋषिया, उपायुक्त श्री योगेन्द्र पटेल, श्रीमति आरती खेड़ेकर, श्री मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त प्रदीप सेन, श्री तेजकरण गुनावदिया, अधीक्षण यंत्री श्री संजय गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्री पी.सी. यादव, श्री एन.के. भास्कर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री हरीश व्यास एवं श्री आनंद विजय सिंह राठौर सहित सभी झोन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *