उज्जैन। शहीद स्मृति मंच गणेश नगर अमर शहीद अरविंदसिंह तोमर का 22वां बलिदान दिवस 14 दिसंबर को शाम 4 बजे मनाएगी। जानकारी देते हुए मंच अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह परिहार ने बताया कि तोमर 11 दिसंबर 2001 को जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में शहीद हुए थे। समस्त राष्ट्रप्रेमियों से इसमें सम्मिलित होने की अपील कमलकिशोर सोनी, अनिलसिंह चंदेल, निशा बुद्धेसिंह सेंगर, शिवेंद्र तिवारी, रामसिंह जादौन, रामदत्तसिंह चौहान, हरदयालसिंह ठाकुर, निर्भयसिंह पंवार, मन्नासिंह सेंगर, अंगदसिंह भदौरिया, धु्रवसिंह चौहान आदि ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *