उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर बाबा गुमानदेव हनुमान गढ़ी पर एक हजार लड्डुओं से हवन होगा। गादीपति पं चंदन गुरु ने बताया कि हनुमंत भक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 13 दिसंबर शुक्रवार को शाम 4 से 6 बजे तक एक हजार लड्डुओं से हवन किया जाएगा।
