उज्जैन। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी उस मित्र की आवश्यकता को पूरा करता हैं जो पूर्णतः, निष्पक्ष, निर्दोष और यथासंभव सही परामर्श देता है। यह जानकारी महेश आचार्य ने गायत्री शक्तिपीठ पर नव दंपति सम्मेलन में दी। नव दपंतियों का मार्गदर्शन प्रतिभा शर्मा ने किया। गायत्री शक्तिपीठ पर इसमे 16 नव दंपतियों ने भाग लिया।
सिकरवार होंगे नए जिला समंवयक
गायत्री शक्तिपीठ पर जिले की संगठनात्मक गोष्ठी में सभी तहसीलों से जिला प्रतिनिधि शामिल हुए। इन चयनित जिला प्रतिनिधियों ने नरेंद्र सिंह सिकरवार को जिला समंवयक और महेश वडिया को सह समंवयक बनाने का निर्णय लिया।शक्तिपीठ व्यवस्थापक भी पदेन सह समंवयक रहेंगे। गोष्ठी के प्रारंभ में वर्तमान जिला समंवयक देवेंद्न् कुमार श्रीवास्तव ने यह उत्तरदायित्व किसी नये युवा परिजन को देने का अनुरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *