उज्जैन। प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में नेशनल बॉस्केटबॉल अकैडमी की राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए उज्जैन कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसोसिएशन के पुरुष और महिला वर्ग की टीमों की घोषणा कर दी गई है। सचिव ऋतु शर्मा ने बताया कि संभाग के बीच दोनों क्वालीफाई राउंड में उज्जैन की महिला एवं पुरुष दोनों टीमों ने क्वालीफाई किया है। टीम में पुरुष वर्ग में आशीष ब्रिक्स (कप्तान), प्रतीक भडालेकर, तनिष्क पांचाल, उमंग वर्मा, रचित पोरवाल, धैर्य प्रजापत, अमर्त्य उपाध्याय, अथर्व पाध्ये, आदित्य पांचाल, लारेब खान, फेज कुरैशी, कुणाल अग्निहोत्री, प्रीतम डामोर, कोच शैलेंद्र टाइट्स हैं। महिला वर्ग में समीक्षा भदोरिया कप्तान, मौल श्री अग्रवाल, इशिका मंगरोले, निहारिका मोदे, नीतिका सोनी, सेजल डागर, रिया कराडवाल, अंकिता गोंदिया, सानिया प्रधान श्रेया घोष, कोच प्रगति जैन, मनीषा पंवार, प्रबंधक प्रियंका संत है।
